सांप धरती के उन जीवों में से एक है जिनका डायनासोर के युग से अस्तित्व है। इतने ज्यादा समय में हम सांपो के बारे में बहुत सी बातें जान गए होंगे। लेकिन फिर भी सांपो को लेकर कुछ बाते ऐसी है जो शायद ही कोई जानता होगा। आज हम आपको सांपो से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताने वाले है। जो शायद आपको पता होना चाहिए।
‘सांप’ यह एक ऐसा शब्द है जिसे सुनकर अधिकतर इन्सान डर जाते है। और डरे भी क्यों ना, सांप होते ही इतने खतरनाक है। सांपो की बहुत सी तरह की प्रजातियाँ पायी जाती है। आपने भी सांप की किसी ना किसी प्रजाति को देखा ही होगा। तो चलिए जानते है अब सांपो से जुड़े इन 9 रोचक तथ्यों के बारे में।
#1.
सांप साल में तीन बार अपनी पूरी चमड़ी को निकालते है। ऐसा वह साल में तीन बार करते है।
#2.
दक्षिणी अफ्रीका में पाया जाने वाला सांप हॉर्नड वाईपर के सिर पर दो सिंग होते है।
#3.
भारत में लगभग हर साल 2.50 लाख लोग सांप के काटने का शिकार होते है। और जिसमें से करीब 50,000 लोगों की मौत हो जाती है।
#4.
सांप अपने शिकार को कभी चबाकर नहीं खाता। वह अपने शिकार को सीधा ही निगल जाता है। सांप अपने मुंह के आकार से बड़े जानवरों को भी निगल जाता है।
#5.
पानी में रहने वाले सांप सांस लेने के लिए अपनी स्किन का इस्तेमाल करते है।
#6.
सांपो की 70 प्रतिशत प्रजातियाँ अंडे देती है। जबकि 30 प्रतिशत प्रजातियाँ बच्चे पैदा करती है।
#7.
सांप बहरे होते है। सांपो के कान नहीं होते है। सांप अपने जबड़े के नीचे के हिस्से को ज़मीन से लगाकर ज़मीन में हो रहे कंपन को महसूस करते है।
#8.
अफ्रीका में पाया जाने वाला सांप ब्लैक माम्बा के द्वारा काटे गए लोगों में से 95% लोगो की मौत हो जाती है।
#9.
सांप अपनी नाक से नहीं बल्कि अपनी जीभ से सूंघते है। अपनी जीभ से अपने आस-पास के वातावरण में हो रही हलचल को महसूस कर सकते है। इसलिए सांप अपनी जीभ हमेशा बाहर निकाल कर रखते है।
तो दोस्तों कैसी लगी आपको सांपो से जुड़ी यह जानकारी, आज आपको सांपो के बारे में कुछ नया जानने को मिला। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी हो तो हमें कमेंट करके बताये। और इसे लाइक ज़रुर करे। इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ भी ज़रुर शेयर करे। इसी तरह की और भी जानकारी पाने के लिए हमें फॉलो करे। हम आपके लिए और भी रोचक ख़बरें लेकर हाज़िर होंगे, धन्यवाद दोस्तों।